Wednesday, October 21st, 2026

पुरानी बस्ती का मामला सुलझा नहीं था कि खमतराई में भगवान दिखाने के नाम पर फिर ठगी गई महिला

रायपुर
एक दिन पूर्व पुरानी बस्ती इलाके में जेवर में शनि गृह के नाम पर हुए ठगी का मामला सुझला भी नहीं था कि खमतराई में दूसरी घटना घट गई। दो ठगों ने संतोषीनगर खमतराई इलाके में भगवान दिखाने के नाम पर महिला से डेढ़ तोले सोने की चेन लेकर फरार हो गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात ठगों की तलाश में जुट गई है।

खमतराई पुलिस थाना प्रभारी संजय पुंढीर से मिली जानकारी के अनुसार संतोषीनगर खमतराई में रहने वाली जी. चंद्रावती नाम की महिला पड़ोस के बच्चियों के साथ शासकीय दुकान में राशन लेने गई थी। इसी दौरान दो व्यक्ति किसी जगह का पता पूछने लगे। फिर आरोपी महिला को माता दिखेगी कहकर गले में सोने का चेन पहनी हो, उसे निकालकर हाथ में पकड?े बोले। पीड़िता ने सोने के चेन को निकालकर अपने साथ गई एक बच्ची को पकड़ा दिया। इसके बाद आरोपी महिला को 25 कदम दूर चलने बोले फिर इसी का फायदा उठाते हुए सोने का चेन लेकर फरार हो गए। ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घटनास्थल के पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ आरोपी बाइक में सवार होकर भागवते हुए दिखाई दे रहे है। फिलहाल उनकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ग्रह-नक्षत्रों की चला ठीक करने और शनि की महादशा को सुधारने का झांसा देते हुए लाखों के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की एक महिला से ठगों ने इसी तरह जेवरात लेकर धोखाधड़ी की थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय